मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में सड़क हादसे में राजगढ़ (मध्यप्रदेश) जिले के एक ही परिवार के लगभग आठ लोगों की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
चौहान ने ट्वीट में कहा है ‘राजस्थान में हुयी सड़क दुर्घटना में हमारे राजगढ़ के एक ही परिवार के कई भाई बहनों के असामयिक निधन के समाचार से अत्यधिक दुख पहुंचा है।
राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में हमारे राजगढ़ के एक ही परिवार के कई भाई – बहनों के असामयिक निधन के समाचार से अत्यधिक दुःख पहुंचा है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 27, 2021
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट में कहा कि राजस्थान के टोंक में सड़क हादसे में राजगढ़ जिले के जीरापुर के आठ लोगों की मृत्यु की दुखद खबर मिली है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट में कहा कि राजगढ़ जिले के परिवार के आठ सदस्यों की राजस्थान में खाटु श्याम मंदिर से दर्शन कर लौटते समय एक भीषण दुर्घटना में मृत्यु की खबर बेहद दुखद है। परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। सरकार भी पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करे।