महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को कोरोना वायरस (कोविड-19) का टीका लगाने की मांग को स्वीकार करने के लिए केंद्र के प्रति बुधवार को आभार व्यक्त किया।

ठाकरे ने हाल ही में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक में यह मांग की थी। सूत्रों ने कहा, ‘‘अब यह मांग पूरी हो गई है, राज्य में टीकाकरण को बढ़वा मिलेगा।’’ महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है जहां प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के 25,000 से 30,000 के बीच मामले सामने आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



