पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की तथा राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधान पार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डा. रणवीर नंदन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गॉधी जी, विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधायक नितिन नवीन, राज्य सूचना आयुक्त अरूण कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र सप्रेम भेंट की गयी।