अगर येदियुरप्पा अब भी एक स्थायी प्रशासन चलाने का दावा करते हैं तो ईश्वरप्पा को बर्खास्त करें : शिवकुमार

Summary :

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा अब भी एक स्थायी प्रशासन चलाने का दावा करते हैं तो उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री के एस ईश्वरप्पा को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा अब भी एक स्थायी प्रशासन चलाने का दावा करते हैं तो उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री के एस ईश्वरप्पा को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। 
उन्होंने केरल में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाते वक्त मंगलुरु हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की। शिवकुमार ने कहा कि यह गंभीर मामला है कि येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के एक मंत्री ने राज्यपाल से मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फौरन उन्हें बर्खास्त करें या ईश्वरप्पा को खुद से ही इस्तीफा दे देना चाहिए। 
ईश्वरप्पा ने बुधवार को राज्यपाल से मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि वह उनके विभाग के मामले में सीधे हस्तक्षेप कर रहे हैं। केपीसीसी प्रमुख ने कहा कि अगर ईश्वरप्पा ने मुख्यमंत्री में विश्वास न रहने के बारे में पार्टी नेतृत्व को लिखा होता तो यह उनका आंतरिक मामला माना जा सकता था, लेकिन उन्होंने राज्य के संवैधानिक प्रमुख को पत्र लिखा है। 
शिवकुमार ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासन चरमरा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा  को फैलने से रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों में तर्क नहीं है और वे व्यावहारिक नहीं हैं।

अलीगढ़ में नाबालिग दलित लड़की को पानी पिलाने के बहाने बुलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

 

Desk Team