हल्द्वानी : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने मेडिकल कॉलेज परिसर में शनिवार को एक अरब, 97 करोड़ की तमाम योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। एक अरब 48 करोड़, 64 लाख 59 हजार रुपये की 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा 48 करोड़, 84 लाख, 71 हजार रुपये की 20 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज ईलाके में बैठे व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचे इसके लिए प्रदेश सरकारी पूरी दृढ़ शक्ति से प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत के विकास कार्य प्रदेश के हर जनपद में गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ ही जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश के हर गरीब व आम व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले इसके लिए अटल आयुष्मान योजना संचालित की जा रही है जिसके तहत प्रदेश के शत प्रतिशत लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है।
सीएम ने कुमाऊं में अटल आयुष्मान योजना का ग्राफ कम होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों से इस पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से राजकीय मेडिकल काॅलेज अल्मोड़ा विधिवत तौर पर अपना कार्य प्रारंभ कर देगा, कुमाऊॅ के पर्वतीय क्षेत्र के इस मेडिकल के लिए बजट की व्यवस्था कर दी है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के जन सम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट, मनोज शाह, ध्रुव रौतेला, चतुर सिंह बोरा, प्रकाश रावत, विजय मनराल, आलम नदगली, अनिल डब्बू, प्रदीप जनौटी, विरेन्द्र बिष्ट, यशपाल बिष्ट, भुवन जोशी, संजय दुम्का, सुरेश नदगली, गोविन्द ताकुली, मजहर नईम नवाब, योगेश रजवार, पुष्कर कोश्यारी, मुकेश बोरा, प्रकाश गर्जोला के अलावा आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल राजीव रौतेला, डीआईजी अजय जोशी, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
– संजय तलवाड़