कैबिनेट विस्तार पर CM बोम्मई का बयान- आज रात तक नाम तय हो जाएं तो जल्द हो सकते हैं बड़े बदलाव - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कैबिनेट विस्तार पर CM बोम्मई का बयान- आज रात तक नाम तय हो जाएं तो जल्द हो सकते हैं बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ आज होने वाली बैठक में मंत्रियों के नामों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाता है तो कैबिनेट विस्तार बुधवार को हो सकता है।

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की खबरों को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को यानी आज कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व के साथ आज होने वाली बैठक में मंत्रियों के नामों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाता है तो कैबिनेट विस्तार बुधवार को हो सकता है। रविवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट में संतुलित तरीके से सदस्यों को शामिल किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से शाम में उनकी मुलाकात होनी है।
गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए संसद रवाना होने से पहले बोम्मई ने कहा, “सूची को आज या कल अंतिम रूप दिया जा सकता है। अगर आज रात तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाता है तो बुधवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है।” उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के साथ कैबिनेट गठन को लेकर शाम में व्यापक चर्चा होगी जिसमें यह भी शामिल है कि क्या कैबिनेट गठन एक ही बार में कर लिया जाए या कई चरणों में किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम तय करते समय क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन को भी ध्यान में रखा जाएगा।
उन्होंने कहा, “इन्हीं कारकों के आधार पर संख्या और नाम तय किए जाएंगे। कितने उपमुख्यमंत्री बनाने चाहिए, यह भी बैठक में तय होगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्री बनने के इच्छुक कुछ विधायक यहां उनसे मिले हैं और चर्चा की है। उन्होंने कहा कि वे यह भी जानते हैं कि सबको मंत्री नहीं बनाया जा सकता है।” बोम्मई ने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 26 जुलाई को उनके पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।