उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज किसानों के सम्मान समारोह में भाग लिया।धामी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा “इस देश में 55 वर्षों से भी अधिक समय तक एक पार्टी, एक परिवार का शासन रहा। किसानों की बात हमेशा की जाती थी मगर कभी उनके लिए नीतियां नहीं बनाई जाती थी।”
मुख्यमंत्री धामी ने इस समारोह के दौरान केंद्र सरकार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा अगर किसी ने किसानों के हित के बारे में सोचा है तो वह प्रधानमंत्री मोदी है। धामी ने आगे कहा किसानों की आय दोगुनी हो, उनके जीवन में परिवर्तन आए, यह काम अगर किसी ने ठीक प्रकार से किया है तो उनका नाम नरेंद्र मोदी है।
मध्य प्रदेश दौरे पर है प्रधानमंत्री मोदी
वहीं हैदराबाद में केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने दिव्यांगजनों को मुफ्त दिव्यांग सहायता उपकरण और अन्य सामान वितरित किए।गौरतलब है की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उनकी पार्टी के नेता और समर्थक इस अवसर पर जगह -जगह कार्यक्रम कर रहे है। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के दौरे पर है। जहां उन्होंने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया। जिसके बाद उन्होंने श्योपुर के कराहल में स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



