BREAKING NEWS

ओडिशा रेल हादसा : आप नेता सौरभ भारद्वाज ने CBI जाँच पर केंद्र सरकार साधा निशाना ◾महाराष्ट्र में शिवसेना और BJP मिलकर लड़ेंगी चुनाव, शिंदे ने शाह से की मुलाकात◾रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ओडिशा ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बारे में पीएमओ को देंगे जानकारी◾जेपी नड्डा ने पूर्व सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग से की मुलाकात, बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां ◾सरकारी सूत्र से हुआ बड़ा खुलासा, सीएजी रिपोर्ट का चुनिंदा तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है, रेलवे जल्द ही संसद को जवाब देगा◾West Bengal Politics: बायरन बिस्वास की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विधायक पद खारिज करने के लिए HC में याचिका दायर ◾नामीबिया के उप प्रधानमंत्री नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की - विदेश मंत्री एस जयशंकर◾ओडिशा हादसे में पीड़ितों से मिलेंगी पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ◾Pakistan: ‘इस साल अक्टूबर में होंगे चुनाव’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया ऐलान ◾विश्व पर्यावरण दिवस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा - 'पर्यावरण और मानव जाति परस्पर जुड़े हुए हैं'◾भारतीय नौसेना का जहाज सतपुड़ा इंडोनेशिया पहुंचा,बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास कोमोडो में लेगा भाग ◾पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया रेलवे की ड्यूटी पर लौटे, आंदोलन को लेकर कही ये बात ◾BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- "साजिश के तहत हिंदू लड़कियों को बरगलाया जा रहा है"◾यह पुल नहीं बल्कि बिहार सरकार की विश्वसनीयता है जो ढह गई - शाहनवाज हुसैन◾नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के कारण विपक्षी दलों की बैठक टली◾ भागलपुर पुल गिरने पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बोले- "बिहार में भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण"◾TMC नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता हवाईअड्डे पर रोका,जून में ईडी कार्यालय में पेश होने का निर्देश◾बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल◾कर्नाटक के CM सिद्दारमैया का आरोप, कहा- भाजपा लोगों को मुफ्त बिजली योजना के दुरुपयोग के लिए उकसा रही है◾RBI डिप्टी गवर्नर बोले - 'बैंकिंग में गवर्नेंस गैप को दूर करने का सही समय'◾

राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए CM हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राजभवन रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि हम राष्ट्रपति का धरती आबा भगवान बिरसा की पावन भूमि पर अभिनंदन और जोहार करते हैं। आज हम सभी के बीच देश की राष्ट्रपति उपस्थित हुई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  का तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आगमन हुआ है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के बीच कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में इनकी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के नए उच्च न्यायालय भवन का भी उद्घाटन किया। राष्ट्रपति बाबा नगरी देवघर से होते हुए खूंटी तक पहुंचीं। इस दौरान हम लोग भी इनके साथ-साथ रहे। राष्ट्रपति ने आम जनों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समझा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजभवन में भी राष्ट्रपति ने देश के सबसे दुर्गम इलाके में रहने वाले आदिम जनजाति समुदाय की समस्याओं को सुना-समझा तथा निराकरण के लिए प्रयास किया।राष्ट्रपति के साथ इतने घंटे बिताने के बाद भी यह एहसास नहीं हुआ कि हम देश की राष्ट्रपति के साथ हैं बल्कि यह एहसास हुआ कि हम अपने अभिभावक एवं मार्गदर्शक के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। राष्ट्रपति का अचानक गाड़ से उतर कर महिलाओं के बीच जाना उन्हें तमाम संघर्षों के बीच आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना एक अपनत्व का बोध दिलाता है। निश्चित रूप से राष्ट्रपति का 6 वर्ष झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल एक अभिभावक और मार्गदर्शक का रहा है। झारखंड के राज्यपाल के रूप में इनका कार्यकाल राज्य वासियों के लिए सदैव यादगार रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि राज्यपाल के अभिनंदन में मैं क्या कहूं इन्होंने अभी-अभी कहा कि मैं ओडिसा से हूँ लेकिन मेरा झारखंड से गहरा संबंध है। आज हमलोगों के लिए गर्व की बात है कि आप देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित कर रही हैं। आप एक मार्गदर्शक के रुप में जो संदेश देते हैं उसका अनुसरण हम सभी लोग करेंगे। हमारी सरकार आपकी सोच के अनुरूप दबे-कुचले लोग जो चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उन्हें आगे बढ़ने का कार्य करेगी। आप हमेशा हमारे बीच एक मार्गदर्शक के रूप में रहेंगी। आपकी सोच के अनुरूप ही राज्य में विकास को हम गति देने का काम करेंगे। हमारा प्रयास है कि विकास की राह में अंतिम पायदान पर खड़ व्यक्ति तक सरकार की योजना के साथ-साथ सरकार की नजरें भी पहुंचे। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से मैं आपका हार्दिक अभिनंदन करता हूं।