झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सरकारी आवास में खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। उनके आवास-कार्यालय को सील कर आइसोलेट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, प्रेस सलाहकार समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों ने भी खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री सोरेन के साथ कई मंत्री और पुलिस अधिकारी तीन जुलाई को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के रांची स्थित आवाज के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मंगलवार को मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा प्रसाद महतो में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, साथियों, कैबिनेट के मेरे साथी मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर जी एवं हमारे दल के विधायक आदरणीय श्री मथुरा महतो जी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। दोनों साथी अभी सरकारी अस्पताल में इलाजरत हैं। एहतियात के तौर पर आज से अगले कुछ दिनो के लिए मैं भी self- isolation में रहूँगा।
साथियों,
कैबिनेट के मेरे साथी मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर जी एवं हमारे दल के विधायक आदरणीय श्री मथुरा महतो जी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं।
दोनो साथी अभी सरकारी अस्पताल में इलाजरत हैं। एहतियात के तौर पर आज से अगले कुछ दिनो के लिए मैं भी self- isolation में रहूँगा, पर 1/2
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) July 8, 2020
मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खुद होम क्वारंटीन में चले गए हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा भी गए थे। वहीं से उनके संक्रमित होने की आशंका जाहिर की जा रही। मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत कांटेक्ट ट्रेसिंग कराया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



