लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने संबोधन में कांग्रेस की तुलना मुगलों से की, नया भारत को कमजोर करने के लगाए आरोप

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस के लोग नए मुगल हैं जो देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस के लोग नए मुगल हैं जो देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। सरमा ने यहां छत्रपति शिवाजी से जुड़ एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के शासन में मंदिरों के निर्माण की बात की जाती है। यह नया भारत है, जिसकी अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से भी मजबूत है। 
नए भारत ने पाकिस्तान की हर आतंकी साजिश को किया नाकाम  
यह नया भारत है, जो कोविड महामारी से निपटने के लिए अपने स्वयं के टीके निर्माण कर सकता है। उन्होंने आगे कहा,  इस नये भारत में पाकिस्तान पर बम गिराने की ताकत है अगर पाकिस्तान भारत में आतंकवादी भेजता है। हमें इस नये भारत को बचाना है। 
राम मदिंर को लेकर कांग्रेस पर उठाए सवाल
कांग्रेस इस नये भारत को कमजोर करने के लिए काम कर रही है। पहले जो काम मुगल भारत को कमजोर करने के लिए करते थे वहीं अब नये मुगल के रूप में कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि वह राम मंदिर के लिए क्यों नहीं बोलती, जबकि बाबरी मुद्दे को बार-बार उठाती है। उन्होंने कहा, आपको राम मंदिर पर आपत्ति है। क्या आप मुगलों के बेटे हैं? आप बाबरी मुद्दे को बार-बार क्यों उठाते हैं? आप राम मंदिर के लिए क्यों नहीं बोलते।
1679035030 urjn
औरंगजेब के राज में हिंदूओं का किया गया धर्म परिवर्तन 
 मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि औरंगजेब के शासन के दौरान‘सनातन’संस्कृति को समाप्त करने के प्रयास किये गये थे और कई लोगों को जबरन इस्लाम में परिवर्तित किया गया। उसी कालखंड में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ और उन्होंने दिखाया कि भारत माता उनके जैसे पुत्र को जन्म दे सकती है जो औरंगत्रेब को चुनौती दे सकता है। उन्होंने कहा, 
नया भारत को लिखने की है जरुरत
दक्षिण भारत और उत्तर पूर्व कभी भी औरंगत्रेब के शासन में नहीं थे लेकिन कम्युनिस्ट इतिहासकार यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि पूरा भारत औरंगजेब के नियंत्रण में था। आज हमें एक नया इतिहास लिखने की जरुरत है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे नये भारत के निर्माण के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद के सपने को पूरा करने के लिए मोदी को सशक्त बनाएं।
1679035113 ybtrdn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।