मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य के विदिशा जिले के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की सराहना करते हुए कहा है कि उनकी टीम द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए किया जा रहा काम प्रेरक है। विदिशा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा स्वयं की जा रही सफाई व्यवस्था को लेकर आज मीडिया में खबरें आईं हैं।
खबरों के मुताबिक कौशलेंद्र विक्रम सिंह स्वयं सफाई के लिए फावड़ और तसला लेकर शहर की नालियों में उतरे, जिसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला उनके पीछे हो लिया। इस खबर को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि विदिशा कलेक्टर व उनकी टीम द्वारा सफ़ई व्यवस्था को लेकर किया जा रहा कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय है।
विदिशा कलेक्टर व उनकी टीम द्वारा सफ़ाई व्यवस्था को लेकर किया जा रहा कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय है।
यह दूसरों के लिये प्रेरक भी है,महात्मा गांधी जी का यही संदेश है कि कोई कार्य छोटा नहीं होता है,ठान लिया जाये तो हर चीज़ संभव है। pic.twitter.com/sw8qKLlv6O— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 24, 2019
यह दूसरों के लिये प्रेरक भी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का यही संदेश है कि कोई कार्य छोटा नहीं होता, ठान लिया जाये तो हर चीत्र संभव है।