पश्चिम बंगाल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सीतलकुची जाएंगी, मृतकों के परिजनों से करेंगी मुलाकात

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी बुधवार को कूचबिहार के सीतलकुची जाऊंगी तथा उन मृतकों के परिजनों से मुलाकात करूंगी जो केंद्रीय बलों की गोलियों से नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों द्वारा मारे गये हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी बुधवार को कूचबिहार के सीतलकुची जाएंगी तथा उन मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगी जो केंद्रीय बलों की गोलियों से नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों द्वारा मारे गये हैं। 
उन्होंने मंगलवार को  जन सभा को संबोधित करते हुए कहा,“मैं सभी मौतों को लेकर दुखी हूं और उनकी निंदा करती हूं।” इससे पूर्व बनर्जी ने को कोलकाता में चुनाव आयोग की ओर से उनपर प्रतिबंध लगाये जाने के विरोध में धरना दिया। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में  बनर्जी पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। 
बनर्जी पर यह प्रतिबंध सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार रात बजे तक के लिए लगाया गया। इस दौरान वह चुनाव प्रचार नहीं कर पायीं। बनर्जी ने मुस्लिम मतदाताओं से वोट बंटने न देने की अपील की थी। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षाबलों का घेराव करने की सलाह भी दी थी।

Desk Team