मध्य प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी के बड़वाले महादेव के मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचकर पूजा अर्चना की और शिव बारात का रथ भी खींचा।
आदि देव भगवान शिव के पावन पर्व #महाशिवरात्रि पर शिव रथ को खींचने का सुख और सौभाग्य मिला।
हे महादेव आशीर्वाद दीजिये कि जनता की सेवा और प्रदेश की प्रगति के लिए पूरी सामर्थ्य, शक्ति के साथ कार्य कर सकूं। हर चेहरे पर सुख, शांति और आनंद की चिरस्थायी मुस्कान बिखेर सकूं! हर हर महादेव! pic.twitter.com/L3vwmZkBgu
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 11, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाशिवरात्रि के मौके पर पुराने भोपाल शहर में भवानी चौक सोमवारा के पास बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां शिवअभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अनेक भक्तगण से भी मिले और उन्हें महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने मंदिर परिसर में जनता से संवाद भी किया।
।। ॐ नमः शिवाय ।। pic.twitter.com/mSOdFQm48r
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 11, 2021
मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान शिव के रथ को खींचा। वे शिव जी की बारात में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी साथ थीं। इस अवसर पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा ,कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा आदि अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।