लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिल्ली से वापस लौटे CM शिवराज सिंह चौहान, अगले दो दिन के लिए टला मंत्रिमंडल विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज सुबह दिल्ली से वापस लौट आए। सीएम चौहान के साथ सुबह विशेष विमान से प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी लौटे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज सुबह दिल्ली से वापस लौट आए। सीएम चौहान के साथ सुबह विशेष विमान से प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी लौटे हैं। चौहान रविवार को अपरान्ह दिल्ली रवाना हुए थे और कल रात उन्हें लौटना था, लेकिन वे आज सुबह लौटे।चौहान की दो दिनों तक भाजपा के केंद्रीय नेताओं से चर्चा हुयी, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम फैसला फिलहाल नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल एक दो दिन टल गया है। इस बीच कल दोपहर अचानक दिल्ली पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी अभी दिल्ली में रुके हुए हैं।पार्टी सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार से जुडी कुछ बातों पर अभी भी चर्चा चल रही है। वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी आज का भोपाल दौरा स्थगित हो गया है।

कोरोना वायरस : देश में संक्रमितों की संख्या 5 लाख 66 हजार के पार, मृतकों का आंकड़ा 17 हजार के करीब

राज्य में मार्च माह के राजनैतिक घटनाक्रमों के चलते वरिष्ठ नेता  सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था और उनके समर्थक छह मंत्रियों समेत 22 विधायकों ने भी विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। इन विषम स्थितियों में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 मार्च को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था और 23 मार्च को श्री चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।
इसके पूरे एक माह बाद अप्रैल में पांच मंत्रियों को शपथ दिलाकर चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का गठन किया। इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना था, लेकिन वह विभिन्न कारणों से लगातार टल रहा है। विधानसभा में सदस्यों की संख्या के मान से राज्य में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इस तरह चौहान अधिकतम 29 और लोगों को मंत्री बना सकते हैं।राजनैतिक प्रेक्षकों के अनुसार दरअसल  सिंधिया से जुड़े नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करना है। इसके अलावा भाजपा में पहले से ही मौजूद अनुभवी और वरिष्ठ विधायकों की भी कमी नहीं है। वर्तमान में प्रदेश भाजपा में भी सत्ता के अनेक केंद्र हैं। इन सब स्थितियों के साथ सभी के बीच सामंजस्य बिठाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।