राजीव गांधी पर टिप्पणी : कमलनाथ ने PM मोदी पर किया हमला

Summary :

कमलनाथ ने मोदी को संबोधित करते हुए लिखा है कि दिवंगत राजीव गांधी ने देश के लिए शहादत दी है, देश के विकास व प्रगति में उनका उल्लेखनीय योगदान है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आज कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरलीमनोहर जोशी जैसे नेताओं को उन्होंने भुला दिया है या घर बैठा दिया है।

कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि हमारी पार्टी आज भी सारे दिवंगत और वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करती है, हमने उन्हें कभी नहीं भुलाया। लेकिन आपने (मोदी) तो आपकी पार्टी को ‘टू मैन’ पार्टी बना दिया है।

कमलनाथ ने मोदी को संबोधित करते हुए लिखा है कि दिवंगत राजीव गांधी ने देश के लिए शहादत दी है, देश के विकास व प्रगति में उनका उल्लेखनीय योगदान है। हम हमेशा उनके नाम व कार्यों के आधार पर ही चुनाव लड़ते हैं। लेकिन क्या आपकी पार्टी में एक भी ऐसा नेता है, जिसने देश के लिए शहादत दी हो, जिसके नाम पर आपकी पार्टी चुनाव लड़ सकती हो।

kamalnath tweet

दरअसल हाल ही में मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर बयान और कांग्रेस को चुनौती दी है। कमलनाथ के ट्वीट इसी परिप्रेक्ष्य में देखे जा रहे हैं।

भाजपा ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र

Desk Team