भोपाल में तीन वर्षीय एक बच्ची से चलती वैन में कंडक्टर द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अयोध्या नगर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार दोपहर करीब दो बजे प्री – नर्सरी की बच्ची ने घर पहुंचने पर अपनी मां को इस घटना के बारे में उस वक्त बताया, जब वह उसे नहलाने के लिए ले गई थी।
पीड़िता की मां ने जब घटना के बारे में पूछा, तब उसने कंडक्टर का नाम लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार रात हिरासत में ले लिया गया। वहीं, 14 सीटों वाले वाहन का आरोपी कंडक्टर अपनी उम्र 17 साल बता रहा है और पुलिस उसकी उम्र का सत्यापन कर रही है।
सिंह ने बताया कि बच्ची के परिवार ने पुलिस के पास इस घटना की शिकायत की। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबद्ध धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



