तेलंगाना के गजवेल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वंतेरू प्रताप रेड्डी ने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की। शिकायत मिली थी कि उनके घर पर मतदाताओं के बीच बांटने के लिए धन रखा हुआ है, जिसके बाद कोमपल्ली स्थित उनके घर की तलाशी ली गई। इसी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी चुनाव लड़ रहे हैं।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चुनाव अधिकारियों का एक उड़न दस्ता पुलिस के साथ सोमवार रात रेड्डी के घर पहुंचा, लेकिन नेता और उनके समर्थकों ने अधिकारियों को उनका काम नहीं करने दिया जिससे वहां तनाव के हालात बन गए। तलाशी के दौरान ही रेड्डी ने अचानक खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी के साथ प्रचार करेंगे चंद्रबाबू नायडू
पुलिस उपायुक्त (बालानगर क्षेत्र) पी वी पद्मजा ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा, ”रेड्डी और उनके समर्थकों ने अधिकारियों और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया।” उन्होंने बताया कि रेड्डी और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आत्महत्या का प्रयास करने, सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।


Download Android App
Download iOS App



