कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के अड़ियल रुख के कारण प्रदर्शन हो रहा है। ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग कौन कर रहा है? कोई भी नहीं। हम उनकी बर्खास्तगी चाहते हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत से भी हमारी अपील है कि उन्हें बर्खास्त किया जाए।’’
उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री को अगले दो दिनों में पद से बर्खास्त किया जाएगा। शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर उनकी ही पार्टी के भीतर से दबाव है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री का आत्मसम्मान होता तो वह ‘‘बदजबान’’ ईश्वरप्पा को तभी सरकार से निकाल देते, जब उन्होंने कहा था कि मध्यम एवं विशाल उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।’’
कोरोना संक्रमण के वैश्विक मामलों में वृद्धि का दौर जारी, अब तक 42.28 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित
बहरहाल, मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस विपक्षी दल होने की नैतिकता खो चुकी है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोम्मई ने कहा था कि वे सत्ता में आने या विपक्ष में बैठने की नैतिकता खो चुके हैं। शिवकुमार के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘डी के शिवकुमार और अन्य कांग्रेस नेता कुछ देर के लिए घर गए और फिर वापस आए। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ईश्वरप्पा को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता या मौजूदा विधानसभा सत्र खत्म नहीं हो जाता।’’
सूत्र ने बताया कि विधायक रात में विधानसभा के भीतर ही सो रहे हैं, सुबह होने पर वे विधान सौध में ही योग और सैर करते हैं। गौरतलब है कि ईश्वरप्पा ने नौ फरवरी को कहा था कि भविष्य में कभी ‘भगवा ध्वज’’ राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है।हालांकि, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि अभी तिरंगा ही राष्ट्रीय ध्वज है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



