BREAKING NEWS

आज का राशिफल (31 मार्च 2023)◾रामनवमी शोभायात्रा पर बंगाल के 2 शहर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हिंसा, छत से हुई पत्थरबाजी आगजनी में कई घायल ◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾CM योगी ने कहा- 'धर्म कर्तव्य का बोध कराता, नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता'◾प्रतिनिधि जी20 शेरपा बैठक और केरल में होने वाली अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिखे उत्सुक◾रियल एस्टेट क्षेत्र की बढ़ी मुश्किलें, रेपो दर में वृद्धि जारी◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा - 'राहुल के खिलाफ द्रुत गति से हो रही प्रतिशोध की कार्रवाई'◾विश्व बैंक ने किया खुलासा- सुधारों को तेजी से लागू करने का लाभ भारत को आर्थिक वृद्धि के रूप में मिलेगा◾केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को 'कचरे के डिब्बे' में डाला : AAP ◾मनीष तिवारी का लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह, वन संरक्षण विधेयक पर संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हो◾सचिन पायलट बोले- 'राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार'◾अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 348 लोग रिहा : पंजाब सरकार◾दिल्ली में 12 ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ स्थापित किए जाएंगे, व्यावहारिक पहलुओं पर दिया जाएगा ध्यान : आतिशी◾रामनवमी पर जहांगीरपुरी में बड़ी संख्या में लोगों के मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ाई सुरक्षा ◾रामनवमी पर गुजरात में भड़की हिंसा, वडोदरा में जुलूस पर पथराव के बाद तनाव◾12 अप्रैल को पटना की अदालत राहुल गांधी को मानहानि के आरोप का जवाब देने के लिए किया तलब◾गाजियाबाद में मीट की दुकानों और बूचड़खानों के अवैध संचालन पर केंद्र और यूपी सरकार जवाब दें : इलाहाबाद HC ◾केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- 'दिसंबर तक पूरा हो जाएगा मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम'◾उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट दे सकती है◾

कांग्रेस नेता ने CM शिंदे से की BMC वार्डों का परिसीमन और सीमांकन रद्द करने की अपील

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में वार्डों की सीमाओं के परिसीमन और सीमांकन को रद्द करने का अनुरोध किया और आरोप लगाया कि शिवसेना को फायदा पहुंचाने के लिए यह कवायद की गई थी।

देवड़ा ने पत्र में कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका 

मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख देवड़ा ने अपनी पार्टी के पार्षदों की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।देवड़ा ने पत्र में कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में वार्डों को फिर से तैयार करने और लिंग व जाति के आधार पर आरक्षण तय करने के लिए राज्य की परिसीमन एवं सीमांकन कवायद के बारे में फरवरी 2022 में सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थीं। नगर निगम और राज्य निर्वाचन आयोग को लगभग 800 आपत्तियां मिलीं, लेकिन उनमें से किसी पर भी विचार नहीं किया गया।उन्होंने आरोप लगाया, ''इसके तरह वार्डों की सीमाओं का परिसीमन और सीमांकन केवल एक पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया।''

बीएमसी के नेता प्रतिपक्ष रवि राजा का वार्ड भी शामिल 

देवड़ा ने आरोप लगाया कि नगर निकाय ने 2017 में कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा जीते गए 30 में से 20 वार्डों की सीमाओं को फिर से तय किया ताकि पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया जा सके। इनमें बीएमसी के नेता प्रतिपक्ष रवि राजा का वार्ड भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, मई 2022 में इसी तरह से मनमाने तरीके से लैंगिक आधार पर वार्डों पर आरक्षण तय किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस समय कांग्रेस पार्षद के प्रतिनिधित्व वाले 30 वार्डों में से 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएं।