मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता अरुण यादव ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने मंच से केंद्रीय मंत्री को डोकरी (बुजुर्ग महिला) और हेमा मालिनी को महंगाई डायन बताया। अरुण यादव के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया।
अरुण यादव बुधवार को खंडवा लोकसभा क्षेत्र के पंधाना में कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राजनारायण सिंह की जनसभा को संबोधित कर करते हुए कहा कि तब महंगाई डायन खात जात कहते थे। अब 2021 आ गया है। हमारे जमाने में डायन थी और इस सरकार में महंगाई अप्सरा बन गई है। हेमा मालिनी बन गई है।
कांग्रेस नेता के भाषण के बीच में दर्शकों में एक व्यक्ति ने बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम लिया तो माइक से अरुण यादव ने कहा कि इन्हें स्मृति ईरानी खूब याद आ रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री के लिए “डोकरी” शब्द का भी इस्तेमाल किया।
कांग्रेस नेता के इस बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट में कहा, प्रियंका गांधी कहती फिर रही हैं कि – “मैं लड़की हूँ, लड़ूंगी” मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता के दुष्कर्मी बेटे से तो आप लड़ नहीं पाईं, क्या महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अरूण यादव से लड़ेंगी? या फिर वही दोगलापन? देश जानना चाहता है!
प्रियंका गांधी कहती फिर रही हैं कि – “मैं लड़की हूँ, लड़ूंगी”
मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता के दुष्कर्मी बेटे से तो आप लड़ नहीं पाईं, क्या महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अरूण यादव से लड़ेंगी? या फिर वही दोगलापन?
देश जानना चाहता है! pic.twitter.com/O2Qwua0GcW
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) October 20, 2021
मध्य प्रदेश में उपचुनाव के मद्देनजर पक्ष-विपक्ष के नेताओं द्वारा तंज और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बता दें कि मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट के लिए मुख्य दावेदार पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए इस चुनाव को लड़ने से इनकार कर दिया था।