BREAKING NEWS

National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾सावरकर विवाद पर मतभेदों को खत्म के लिए राहुल और संजय राउत बीच हुई बैठक◾नीतीश कुमार ने किया PM मोदी पर कटाक्ष, कहा- कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा◾ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 10 मई को डाले जाएंगे वोट◾आदिपुरुष फिल्म पर सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस◾प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार◾Google vs CCI: गूगल को बड़ा झटका, NCLAT ने 1337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा◾CM योगी ने कहा- गरीबी और कमजोरों को उजाड़ने वाले नहीं जाए बख्शे◾जब अतीक कोर्ट में बोला- जेल में बंद आदमी से पिस्टल क्यों मंगवाऊंगा, मेरे पास उससे अच्छी पिस्टल थी◾भाजपा के दिग्गज नेता गिरीश बापट का निधन, पुणे लोकसभा सीट से थे सांसद ◾UP Bypolls: स्वार और छानबे सीट पर उपचुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान ◾दिल्ली विधानसभा में महिला कॉलेज में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर आप सरकार ने उपराज्यपाल पर उठाए सवाल◾कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा- कर्नाटक को ‘40 प्रतिशत कमीशन’ वाली सरकार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेते है◾

मुंबई में सड़कों के मुद्दे पर शिवसेना के खिलाफ हुई BJP-कांग्रेस, मिलिंद देवड़ा ने की CBI जांच की मांग

मुंबई में सड़कों के मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस शिवसेना के खिलाफ रुख अपना रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि कैग बीएमसी की कार्यप्रणाली का ऑडिट करेगा। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को आरोप लगाया कि नगर निगम ने पिछले पांच सालों में मुंबई की सड़कों के लिए 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट किया कि 2017-22 के बीच, बीएमसी ने मुंबई की सड़कों पर 12,000 रुपए करोड़ खर्च किए। यह राशि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बजट का लगभग 10 प्रतिशत है। हालांकि, हर साल मुंबईकरों को सड़क के गड्ढों की समस्या का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि मुंबई को यह जानने का हक है कि देश की सबसे अमीर नगर पालिका को कौन लूट रहा है। देवड़ा ने भ्रष्टाचार की श्रृंखला की सीबीआई जांच की मांग की। राज्य सरकार के पास इस मामले की जांच करने और मुंबई नगर निगम में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने का भी अधिकार है।

साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र सरकार के पास सीबीआई की जांच करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति है। इसकी कीमत कितनी होती है? मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्वीट में मुंबई में हर साल सड़कों पर खर्च होने वाले फंड के आंकड़े जारी किए हैं।

मिलिंद देवड़ा के समर्थन में नाना पटोले 

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मिलिंद देवड़ा ने क्या गलत कहा? कई बार मुंबई के मेयर हमारी पार्टी से थे। उस समय जब भी बारिश होती थी मुंबई में जलभराव नहीं हुआ। लेकिन जब से BMC में भाजपा और शिवसेना आए हैं उन्होंने मुंबई को डुबो दिया है। सड़कों की भी हालत खराब है।

गौरतलब है कि बीएमसी पर गत दो दशक से उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना का कब्जा है। इस साल मार्च में बीएमसी के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इकबाल सिंह चहल को नगर निकाय का प्रशासक नियुक्त किया। बीएमसी के चुनाव जल्द होने वाले हैं।