गुजरात के कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay rupani) और कुछ अन्य मंत्रियों के साथ बैठक में भी शामिल हुए थे। इसे ध्यान में रखते हुए सीएम विजय रूपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल सहित कई मंत्री कल कोरोना टेस्ट कराएंगे।
मुंबई में प्रवासियों पर बल प्रयोग की कांग्रेस ने आलोचना की, कही ये बात
नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला में कोरोना वायरस की मंगलवार को शाम को पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के खाड़िया जमालपुर सीट से विधायक को शीघ्र ही कोविड-19 के लिए निर्धारित अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के गांधीनगर आवास में रुपाणी के साथा हुई बैठक में खेडावाला कुछ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ मौजूद थे।