मध्य प्रदेश के विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ है। कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेडा ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायकों ने सदन में उनकी शर्ट फाड़ी है। उनका अपमान किया गया है।
कांग्रेस विधायक के इस आरोप पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि मेडा ने खुद अपनी शर्ट फाड़ ली थी और जानकर बीजेपी पर आरोप लगा रहे है। वही सत्र खत्म होने के बाद मेडा मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने बताया कि, ‘बीजेपी विधायकों ने मेरी शर्ट फाड़ी है। मेरी जान को खतरा है। मैं आदिवासी किसानों के लिए लड़ रहा था। इसलिए मेरी आवाज दबाने के लिए मुझे पिटवाया गया। मैं सुरक्षा की मांग करता हूं। ‘
बीजेपी विधायक ने पकड़ा था कॉलर
बता दें विधायक ने यह भी कहा कि उन्हें लगातार डराया जा रहा है, लेकिन वो डरे नहीं है। एक दिन पहले बुधवार को सदन में उनके द्वारा उमाकांत शर्मा का कॉलर पकड़ने के आरोप पर पूछे गये सवाल में मेडा ने कहा, ‘मैंने उमाकांत शर्मा का कोई कॉलर नहीं पकड़ा था। उन्होंने मेरा कॉलर पकड़ा था और मुझे पीटा था।
इसी के साथ कांग्रेस विधायक ने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। उन्हें पुलिस पर भी यकीं नहीं है। उन्हें पुलिस भी मार चुकी है एक बार। वो सदन में अपनी आवाज उठाते रहेंगे।