लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पुडुचेरी में राहुल ने किया कृषि कानूनों का जिक्र, मछुआरों को बताया समुद्र का किसान

राहुल गांधी ने मछुआरे की एक बस्ती की यात्रा के दौरान कहा कि अनुभव का मकसद उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझना है क्योंकि प्रश्नों से चीजों का कुछ हद तक ही पता चल सकता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केंद्रशासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करने के लिए पुडुचेरी पहुंचे। कांग्रेस नेता ने मछुआरा समुदाय के लोगों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने मछुआरों को समुद्र का किसान बताते हुए मछली पकड़ने के दौरान उनकी समस्याओं को समझने के लिए नौका में उनके यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की।
इस दौरान राहुल ने कहा कि शब्दों के जरिए हर चीज का वर्णन नहीं किया जा सकता है और बेहतर तरीके से समझने के लिए अनुभव की आवश्यकता होती है। उन्होंने यहां मछुआरे की एक बस्ती की यात्रा के दौरान कहा कि अनुभव का मकसद उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझना है क्योंकि प्रश्नों से चीजों का कुछ हद तक ही पता चल सकता है। 
राहुल ने तालियों के बीच कहा, ‘‘कुछ चीजें नहीं बोली जा सकती हैं। कुछ अनुभवों का वर्णन नहीं किया जा सकता। इसलिए मुझे आपसे एक मदद की जरूरत है। अगली बार जब मैं यहां आऊंगा, तो मैं मछली पकड़ने वाली नाव में आपके साथ जाना चाहता हूं ताकि आपके अनुभवों को जान सकूं।’’ उन्होंने कहा कि इस अनुभव से उन्हें पुडुचेरी के मछुआरों के मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी। 
कृषि कानूनों को जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ 3 कृषि बिल पास किए हैं जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। सभी जानते हैं कि किसान देश की रीढ़ हैं। अब आप सोच रहे होंगे मैं आपसे ये बाते क्यों कर रहा हूं? क्योंकि मैं आपको समुद्र का किसान मानता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।