नयी दिल्ली : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने 12 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन किया है।
कांग्रेस ने अंतागढ़ (सु) से अनूप नाग, भानुप्रताप पुर (सु) से मनोज सिंह मंडावी, कांकेड़ (सु) से शिशुपाल सोरी, केशकाल(सु) से संतराम नेताम, कोंडागांव(सु) से मोहनलाल मरकम, नारायणपुर(सु) से चंदन कश्यप, बस्तर(सु) से लखेश्वर बघेल, जगदलपुर से रेखचंद जैन, चित्रकोट(सु) से दीपक कुमार बैज, दंतेवाड़ा(सु) से देवती कर्मा, बीजापुर (सु) से विक्रम शाह मंडावी और कोंटा (सु) से कवासी लखमा को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा की 18 सीटों के लिए 12 नवंबर और शेष 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होना है।11 दिसंबर को मतगणना होगी।


Download Android App
Download iOS App



