BREAKING NEWS

इंजीनियर ने की आत्महत्या,पंखे से लटका मिला शव, 'सुसाइड नोट भी मिला' ◾सबसे बड़ी एकादशी: जो व्यक्ति करेगा ये एक काम,कैसी भी हो इच्छा,हो जाएगी पूरी◾जम्मू-कश्मीर में LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो को धर दबोचा ◾PFI के फुलवारीशरीफ मामले में NIA की बड़ी कार्यवाई, कर्नाटक और केरल सहित अन्य शहरों में आज मारी रेड ◾आज का राशिफल (31 मई 2023)◾पदक विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे पहलवान, श्री गंगा सभा ने नहीं दी विसर्जन की अनुमति, हंगामा◾कर्नाटक में प्रशिक्षण विमान आपातकालीन लैंडिंग◾प्रदर्शनकारी पहलवानों को लगा झटका, दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर नहीं दी धरने की अनुमति ◾रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जम्मू और कश्मीर में G20 बैठक की मेजबानी केंद्र शासित प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाएगी◾ दिल्ली उच्च न्यायालय ने पशु तस्करी मामले में ED को जारी किया नोटिस◾किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों से लिए मेडल, 5 दिन का मांगा समय ◾पाकिस्तान से 290 से अधिक अफगान कैदियों को रिहा किए जाने की संभावना है : रिपोर्ट◾आबकारी नीति केस: ED की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का नाम, क्या बढ़ेगी मुश्किलें?◾समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के अपमानजनक लेख से नाराज NCP नेता , महाराष्ट्र CM शिंदे को लिखा पत्र ◾Air India: फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, क्रू को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट◾Wrestlers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा 1 जून को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ करेगा विरोध प्रदर्शन◾हरियाणा में बारिश के साथ तेज हवाओ की आक्षांका ◾देवेंद्र फडणवीस सबसे ज्यादा असंतुष्ट हैं - संजय राउत◾लुधियाना ब्लास्ट केस: NIA ने दो लोगों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, विस्फोट में गई थी एक की जान◾साक्षी हत्याकांड: DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया आश्वासन◾

कांग्रेस ने गहलोत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर बघेल पर निशाना साधा

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय विधि व न्याय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं के अनुसार इस तरह की अमर्यादा का लोकतंत्र व सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।

स्वच्छ राजनीति में आलोचना के लिए संयमित भाषा आवश्यक है

केंद्रीय मंत्री बघेल ने बुधवार को उदयपुर के खरसान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत पर 2018 विधानसभा चुनाव के कांग्रेस घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया और 'अमर्यादित टिप्प्णी' की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्विटर पर बघेल की उस टिप्पणी का वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही डोटासरा ने लिखा, ‘‘स्वच्छ राजनीति में आलोचना के लिए संयमित भाषा व सैद्धांतिक मूल्यों को आत्मसात करना आवश्यक है, लेकिन मोदी सरकार मर्यादा भूल चुकी है।’’

राजस्थान इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘केंद्रीयमंत्री बघेल द्वारा मुख्यमंत्री गहलोत पर की गई अभद्र टिप्पणी की हम निंदा करते हैं इसका सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।’’ पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की है। पायलट ने अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जो बयानबाजी की गई है, वह अमर्यादित है। 

राजनीति में वैचारिक विरोध स्वीकार्य 

उन्होंने कहा कि राजनीति में वैचारिक विरोध स्वीकार्य होता है, परन्तु इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने से ना सिर्फ स्वयं की साख को ठेस पहुंचती है बल्कि जनता में भी नकारात्मक संदेश जाता है। पायलट के कहा भाजपा नेता अपने अनर्गल बयानों के लिए जनता से माफी मांगें। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बघेल की निंदा करते हुए कहा,‘‘ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी सहन नहीं की जा सकती। भाजपा को इसकी कीमत उपुचनाव में चुकानी होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्प्णी कोई पसंद नहीं करता।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत के विशेष अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री बघेल की उक्त टिप्प्णी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने लिखा,‘‘ लोकतंत्र में आलोचना का तात्पर्य अभद्रता और बेअदबी नहीं है। आपके घटिया और अमर्यादित शब्दों पर आम जन सोचे कि कोरी पब्लिसिटी पाने के लिए और कितना गिरेंगे?’’ उल्लेखनीय है कि राज्य की वल्लभनगर (उदयपुर जिला) व धरियावद (प्रतापगढ़ जिला) विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। मतदान 30 अक्टूबर को कराया जाएगा व मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।