त्रिपुरा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं पर हमला करने और कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यालयों पर आगजनी करने का आरोप लगाया है। पश्चिम त्रिपुरा में मंगलवार रात सेपहीजाला जिले के विशालगढ़ के चरिलम में कांग्रेस और माकपा कार्यकर्ता मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर पार्टी कायकर्ताओं पर हमला किया और उनके कार्यालयों में आग लगा दी।
रिपोर्ट के अनुसार कल शाम शहरी स्थानीय निकायों के उपचुनाव में भागीदारी की पुष्टि के बाद उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने चार राज्यों में अपनी जीत का जश्न मनाते हुए चरिलम बाजार में जुलूस निकाला। उनकी रैली पर कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। कांग्रेस समर्थक किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। बाद में शरारती तत्वों ने कांग्रेस कार्यालय में आग लगा दी।
इस घटना के बाद शरारती तत्वों ने नागरिकों और पुलिस की उपस्थिति में चरिलम बाजार स्थित माकपा पार्टी कार्यालय में आग लगा दी लेकिन इस घटना के संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, इसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। रिपोर्ट के अनुसार उप-मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा चरिलम आरडी ब्लॉक में बैठक करने के बाद कांग्रेस की जीत का जश्न मनाने के लिए लौट रहे थे।
पुनिस ने चरलिम बाजार चौराहे पर उप मुख्यमंत्री के साथ उत्साही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पटाखे छोड़ने से रोकने की अपील की। उत्साही कार्यकर्ताओं ने हालांकि इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और पटाखे फोड़ना जारी रखा। इस दौरान शरारती तत्वों का एक समूह कांग्रेस कार्यालय में घुस गया और कार्यालय में रखे फर्नीचर में आग लगा दी। बाद में शरारती तत्व पास ही माकपा कार्यालय में घुस गये और कार्यालय में आग लगा दी।
पुलिस और अग्निशमन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया और कड़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़यिं को लगाया गया। इन घटनाओं में कांग्रेस के कम से कम छह कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी थी।