मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने ही जिलों में प्रचार करें : कमलनाथ

Summary :

एक पत्र जारी कर कहा है कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला-ब्लॉक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने-अपने जिले में रहकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए काम करें।

आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दूसरे जिलों में जाकर प्रचार करने की संभावनाओं के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश इकाई के महामंत्री राजीव सिंह ने सोमवार को एक पत्र जारी कर कहा है कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला-ब्लॉक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने-अपने जिले में रहकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए काम करें।

congress

सभी पदाधिकारियों से कहा गया है कि पार्टी की प्रदेश इकाई की बगैर अनुमति के कोई भी पदाधिकारी अपने जिले से बाहर जाकर पार्टी का काम नहीं करे, जो भी पदाधिकारी इन निर्देशों का उल्लंघन करेगा, अर्थात जिले से बाहर जाकर प्रचार करेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

MP : शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का कमलनाथ का विधायक को वादा

Desk Team