कांग्रेस नेता संजय दत्त ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार से अपील की है कि वह तेजाब पीड़िता की वास्तविक कहानी पर बनी फिल्म ‘छपाक’ को राज्य में कर मुक्त करें। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव दत्त ने कहा कि यह फिल्म तेजाब पीड़िताओं की तकलीफों, उनके संघर्ष और उनकी जीत को उजागर करता है और इन पीड़िताओं के प्रति समाज के नजरिए को बदलने का संदेश देता है।
बजट पर किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज नहीं सुनना चाहते PM मोदी : राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि फिल्म के गहरे संदेश और इसके विषय-वस्तु को देखते हुए राज्य सरकार को इसे राज्य में कर मुक्त कर देना चाहिए। शिवसेना नीत एमवीए सरकार में कांग्रेस शामिल है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इन दोनों राज्यों में इस फिल्म को करमुक्त घोषित किया है। रविवार रात में जेएनयू परिसर में विद्यार्थियों पर हुए हमले के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एकजुटता प्रकट करने के लिए विश्ववविद्यालय गईं थीं लेकिन वहां उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित नहीं किया।


Download Android App
Download iOS App



