पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर से सेना और सीआरपीएफ तक को हटाने का वादा कर सर्जिकल स्टाइक करने वाली सेना का मनोबल गिराया है। राहुल गांधी का घोषणा पत्र भारतीय सेना के विरुद्ध मानमर्दन पत्र है। श्री मोदी ने कहा कि सत्ता पाने के लिए बेचैन कांग्रेस संविधान से वह धारा हटाना चाहती है, जो देशद्रोह को अपराध बनाती है। लालू प्रसाद और संविधान बचाओ यात्रा निकालने वाले बतायें कि वे वोट के लिए कब तक बिहार में कांग्रेस को अपने कंधे पर ढोते रहेंगे। श्री मोदी ने कहा कि घोषणा पत्र से साफ है कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। महागठबंधन के लोग जनता को बतायें कि क्या वे देशद्रोह कानून हटाने का समर्थन करते हैं।
कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है : सुशील मोदी
Summary :
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर से सेना और सीआरपीएफ तक को हटाने का वादा कर सर्जिकल स्टाइक करने वाली सेना का मनोबल गिराया है।


Download Android App
Download iOS App



