पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन लागू करने के लिए केंद्रीय बलों की जरूरत विचार करें: जगदीप धनखड़

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आरोप लगाया कि वह सामाजिक दूरी कायम करने और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने में विफल रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आरोप लगाया कि वह सामाजिक दूरी कायम करने और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने में विफल रही है, इसलिए उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। 
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लागू कराने के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करने की जरूरत पर विचार होना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा। 

राज्य सरकार के अधीन पुलिस और प्रशासन शत प्रतिशत तरीके से सामाजिक दूरी कायम रखने या धार्मिक समागमों पर रोक लगाने में विफल रहे हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।’’ राज्यपाल ने कहा कि लॉकडाउन सफल होना चाहिए और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की जरूरत पर विचार होना चाहिए।  धनखड़ और राज्य सरकार के बीच कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं। 

Desk Team