हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बाद अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने को लेकर विवादित बयान दिया है। शिवराज नें पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपराधी बताया है। उन्होनें कहा,”जिस समय भारतीय सेना कश्मीर से पाकिस्तानी आदिवासियों का पीछा कर रही थी। तो जवाहरलाल नेहरू ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी थी।”
शिवराज चौहान ने कहा, “कश्मीर के एक तिहाई हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा था। अगर कुछ और दिनों के लिए युद्धविराम नहीं होता तो कश्मीर पूरा हमारा होत।’’ उन्होनें आगे कहा,”जवाहरलाल नेहरू का अनुच्छेद 370 दूसरा अपराध था। एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान, यह एक देश के साथ अन्याय नहीं बल्कि उसके खिलाफ अपराध है।”
बता दे कि बीते शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि धारा 370 हटाए जाने के बाद अब कश्मीर से लड़कियों को शादी के लिए लाया सकता है। अब हम भी शादी के लिए कश्मीरी लड़की ला सकते हैं। वहीं, बाद में अपने विवादित बयान की सफाई देते हुए खट्टर ने कहा, “मैं कश्मीर की लड़कियों को अपनी बेटियां मानता हूं। मेरा आशय कोई गलत टिप्पणी करने का नहीं था। देश की हर बेटी हमारी बेटी है।”