देश में अब तक कोरोना वायरस ने 22 राज्यों में दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे अधिक मामले सामने आए है। राज्य में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 63 पर पहुंच गई है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। पिछले 24 घंटे में 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उन्होंने शनिवार को बताया कि इन नये 11 मामलों में से 10 मुंबई से और एक पुणे से सामने आया है।अधिकारियों ने बताया कि सात मरीजों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल और एक-एक मरीज को सैफी अस्पताल, नानावती अस्पताल और एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुणे के मरीज को वहां के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 से ग्रसित एक मरीज की मुंबई में मौत हो गई थी।