कोरोना वायरस : हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री कोरोना संक्रमित पाये गये

Summary :

​हिमाचल प्रदेश के तकीनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मरकंडा कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित पाये गये हैं । कोरोना संक्रमित होने वाले वह प्रदेश के पांचवें मंत्री हैं ।

​हिमाचल प्रदेश के तकीनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मरकंडा कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित पाये गये हैं । कोरोना संक्रमित होने वाले वह प्रदेश के पांचवें मंत्री हैं । हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समेत पांचवें मंत्री तथा 12 वें विधायक हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । सोशल मीडिया पर मंगलवार को मरकंडा ने पोस्ट किया कि वह संक्रमित पाये गये हैं । 
इससे पहले उनमें संक्रमण के कुछ लक्षण दिखायी दिये थे क्योंकि वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे । उन्होंने लिखा, ”मैंने चिकित्सकों की सलाह के बाद सरकारी आवास पर अपने आपको पृथक कर लिया है ।” मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इससे पहले सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये गये थे । इससे पहले शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, बिजली मंत्री सुखराम चौधरी तथा जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे । ठाकुर एवं मरकंडा समेत प्रदेश में अब तक 12 विधायक संक्रमित पाये जा चुके हैं । 

Desk Team