पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 9 पहुंच गया है। वहीं अब तक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 425 हो गई है। इसके साथ ही वायरस से संक्रमित 24 लोग ठीक हो चुके हैं। इटली से लौटे बंगाल के मरीज को पिछले हफ्ते ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का पहला मामला है। मृतक उत्तर 24 परगना जिले के दमदम का रहने वाला था। एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसे 16 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर था। उसका सैंपल 20 और 21 मार्च को निजी अस्पताल भेजा गया था और उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई थी।
Coronavirus संकट : केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान योजना
दुनियाभर में नए कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख के पार पहुंचने के बीच इटली से लेकर भारत और अमेरिका तक की सरकारों ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाये हैं। भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए रविवार को करीब एक अरब लोग घरों में बंद रहे।
वहीं घातक संक्रमण से मरने वालों की तादाद सोमवार को बढ़कर 15,000 के पार पहुंच गई है। इस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित इटली में कारखाने बंद कर दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



