चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस ने 14 राज्यों में दस्तक दे दी है। अब तक वायरस के देश में 110 मामले सामने आ चुके है। वहीं, ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में इटली से लौटा एक शोधकर्ता कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि 33 वर्षीय व्यक्ति का यहां कैपिटल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
MP विधानसभा में आज नहीं हुआ फ्लोर टेस्ट, 26 मार्च तक के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही
कोरोना वायरस मामलों पर राज्य सरकार के प्रमुख प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने संवाददाताओं को बताया, “उसकी हालत स्थिर है और उसमें किसी अन्य तरह की परेशानी नहीं दिख रही है।” यह मरीज छह मार्च को इटली से दिल्ली लौटा था और 12 मार्च को ट्रेन से भुवनेश्वर पहुंचा था। अधिकारी ने बताया कि बुखार और सिर दर्द की शिकायत लेकर वह 13 मार्च को डॉक्टर के पास गया। बागची ने बताया, “बाद में वह 14 मार्च को कैपिटल हॉस्पिटल में पहुंचा जहां उसे पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया।


Download Android App
Download iOS App



