कोविड-19: पश्चिम बंगाल में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या 2 हुई

Summary :

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला की एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में यह वायरस अब तक दो लोगों की जान ले चुका है।

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।  वहीं, पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला की एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में यह वायरस अब तक दो लोगों की जान ले चुका है।  अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दार्जिलिंग के कलिमपोंग की 44 वर्षीय महिला ने उत्तर बंगाल चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार देर रात दो बजे अंतिम सांस ली। 
वह अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए हाल ही में चेन्नई गई थीं और वहां से लौटी थीं।  स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की बेटी और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर को एक केंद्र में पृथक रखा गया है।  देश में अबतक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले सप्ताह इस वायरस से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। राज्य में 21 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें दो मृतक भी शामिल हैं। 

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी, संक्रमितों की संख्या 722,196 हुई, 33,000 से अधिक लोगों की मौत

Desk Team