इंदौर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। शहर में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी सामने आ रही है। इंदौर में कोविड-19 संक्रमण के 36 नये मामले आये है। इसके बाद यहा पर मरीजो की संख्या 3722 हो गयी है। जबकि तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत दर्ज होने से मृतकों की संख्या 153 हो गयी है। वहीं अब तक अस्पताल से 2324 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एम पी शर्मा ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि कल 1135 सैम्पल जांचे गये थे, जिसमें से 36 संक्रमित पाये गये, जबकि कल कुल 1606 नये सैम्पल जांच को प्राप्त हुये। अब तक कुल 42827 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, जिनमें से कुल 3722 संक्रमित पाये गये हैं। जबकि कल 60, 58 और 75 वर्षीय महिला तथा 71 वर्षीय पुरुष की मौत आधिकारिक रूप से दर्ज की गयी है।
कोरोना वायरस : देश में महामारी से संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 36 हजार के पार, अब तक 6642 लोगों की मौत
सीएमएचओ ने बताया कि कल स्वस्थ होने पर 81 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 2324 संक्रमितों को छुट्टी दी जा चुकी है। इसके बाद वर्तमान में 1245 संक्रमित मरीज उपचारररत हैं। इसके अलावा क्वारेंटाइन केंद्रों से 39 संदेहियों के स्वस्थ पाये जाने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 3958 संदेहियों को घर भेजा जा चुका है।