आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शनिवार को एक और बड़ा हादसा हुआ जिसमें 11 लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गए। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में एक भारी क्रेन गिरने से यह दुर्घटना हुई। डीसीपी सुरेश बाबू के मुताबिक शुरुवात में इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई वहीं 1 घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब शिपयार्ड में लैंडिंग ऑपरेशन के दौरान क्रेन की केबल कथित तौर पर फंस गई।घायलों को शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई। टोल के ऊपर जाने की संभावना है क्योंकि कुछ और लोगों को क्रेन के मलबे में फंसने की आशंका जताई जा रही है। अब तक यह पता नहीं चला है कि क्रेन गिरने पर साइट पर कितने कर्मचारी मौजूद थे।
इस बीच, अपने परिजनों की सुरक्षा के बारे में जानने के लिए श्रमिकों के परिवार के सदस्यों के साथ शिपयार्ड में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। शिपयार्ड और पुलिस अधिकारी परिसर के अंदर किसी को भी जाने नहीं दे रहे हैं और बचाव अभियान चला रहे हैं।