एयर इंडिया का विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने की तैयारियों में जुटा था कि तभी चालक दल की 53 वर्षीय महिला सदस्य अचानक विमान से नीचे गिर गईं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। विमानन कंपनी के सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया का विमान एआई-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी यह हादसा हुआ।
सूत्र ने बताया, चालक दल की महिला सदस्य दरवाजा बंद करने के दौरान विमान से नीचे गिर गईं। उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता से तत्काल संपर्क नहीं हो सका। गौरतलब है की इससे पहले शुक्रवार को भी एक घटना सामने आई थी जिसमें एयर इंडिया के विमान के साथ बड़ा हादसा होते-हाते बचा था।
कर्ज में डूबी एयर इंडिया का सरकार पर 1146 करोड़ से ज्यादा का बकाया
दरअसल, त्रिची से दुबई जा रहा फ्लाइट एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गई थी, जिसके बाद कुछ देर तक हवाई जहाज का संपर्क एटीसी से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। विमान का पहिया दीवार पर लगा, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन इस हादसे से किसी भी यात्री को कोई नुकसान पहुंचा।
वहीं इस घटना के बाद विमान को मुंबई डाइवर्ट कर दिया। मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे विमान की व्यवस्था कर यात्रियों को दुबई भेजा गया। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में करीब 130 लोग सवार थे।