बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए आज बड़ी खुशी का दिन है। क्रूस ड्रग्स केस में आज उनके बेटे आर्यन खान को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहाई मिल रही है। जेल प्रशासन को आर्यन की बेल के ऑर्डर्स मिल चुके हैं। अब कुछ ही देर में आर्यन को रहा किया जा सकता है। अभिनेता शाहरूख खुद बेटे को रिसीव करने के लिए जेल के लिए रवाना हो चुके है।
रिहाई की खबर से खुश हैं आर्यन
जेल अधिकारियों ने बताया कि आर्यन खान को उनकी रिहाई के बारे में बता दिया गया है। रिहाई की खबर से वह बहुत खुश है और जेल एक साथियों से बात कर रहे हैं। जेल के अधिकारियों का कहना है कि और भी जमानत के ऑर्डर उन्हें मिले हैं। सबपर इकट्ठा काम होगा और सभी को साथ रिहा किया जाएगा।
जेल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘जेल के बाहर ‘बेल ऑर्डर बॉक्स’ को शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे खोला गया और अधिकारियों ने जमानत के छह से सात आदेश लिए। इनमें आर्यन खान से संबंधित आदेश भी था। वह कुछ ही देर में जेल से बाहर आ सकते हैं।’’
बॉम्बे हाई कोर्ट ने ड्रग्स केस में आर्यन की जमानत के लिए 14 शर्तें लागू की हैं जिनमें एक लाख रुपये के निजी मुचलके का भुगतान और यहां एनसीबी दफ्तर में हर सप्ताह हाजिरी लगाना शामिल है। हाईकोर्ट ने पांच पन्नों के आदेश में कहा कि आर्यन खान और दो सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा मुनमुन धमेचा को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही एक या दो जमानत राशि जमा करने पर छोड़ा जाएगा।