चक्रवाती तूफान 'जवाद' की दस्तक, स्कूल-कॉलेज बंद, पुरी में बारिश और हवा का दौर जारी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ की दस्तक, स्कूल-कॉलेज बंद, पुरी में बारिश और हवा का दौर जारी

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ में तब्दील हो गया है। तूफान के आज ओडिशा- आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ में तब्दील हो गया है। तूफान के आज ओडिशा- आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम से अगले 24 घंटे तक उत्तरी आंध्र प्रदेश तट और ओडिशा तट पर 65 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार तूफान ‘जवाद’ रविवार को पुरी के तट पर पहुंचेगा। आज सुबह से ही पुरी में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी जारी कर दी गई। समंदर में लहरें गति पकड़ रही हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के अधिकारियों ने चक्रवाती तूफान से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए 64 टीमें तैनात कर दी है।
110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, 65 किमी प्रति घंटा की गति से उत्तरी आंध्र प्रदेश तट और ओडिशा तट पर आज शाम से अगले 12 घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवाती तूफान समुद्र में बड़े तूफान में तब्दील हो जाएगा और 110 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। 
1638594901 javad 1
हवा की गति रविवार को सुबह से अगले 12 घंटों तक 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। उन्होंने बताया कि चक्रवात से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और इससे लगे दक्षिणी तटीय ओडिशा में शनिवार को बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों में शनिवार के लिए चेतावनी जारी की गई है।
जवाद से निपटने के लिए तैयार है रेलवे
चक्रवात को देखते हुए रेलवे भी सावधानियां बरत रहा है। डिविशनल रेलवे मैनेजर एके सत्पथी ने कहा कि पूर्वी तट रेलवे का वाल्टेयर डिवीजन चक्रवात जवाद से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। हम राज्य सरकार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के संपर्क में हैं। हमारे जवान अलर्ट पर हैं और पूरी तैयारी में हैं।

1638594950 javad 2

 
तमिलनाडु के 3 और ओडिशा 19 जिलों में बंद किए गए स्कूल-कॉलेज
तमिलनाडु के मदुरै में भारी वर्षा के कारण जिले के स्कूल और कॉलेज को आज के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं ओडिशा सरकार ने भी राज्य के 19 जिलों में 4 दिसंबर को स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। इसमें गंजाम, गजपती, पूरी, नयागढ़, जगतसिंहपुर, केंद्रपड़ा, कोरापुट, रायगढ़, कटक, खोर्दा, कंधमाल, केंदुझर, अंगुल, ढेंकानल, बालेश्वर, भद्रक, जजपुर, मलकानगिरी और मयूरभंज जिलों के नाम शामिल हैं।
1638594870 javad
आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में 11 एनडीआरएफ, 5 एसडीआरएफ, 6 तटरक्षक बल, 10 समुद्री पुलिस दल तैनात किए गए हैं। विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम के निचले इलाकों से 54,008 लोगों को निकाला गया है।   
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकरी दी कि चक्रवाती तूफान जावद विशाखापत्तनम से लगभग 230 किमी दक्षिण पूर्व, गोपालपुर से 340 किमी दक्षिण, पुरी से 410 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पारादीप से 490 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।