सरकार को मुआवजा न देना पड़े इसलिए छुपा रही कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े: TDP

Summary :

आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय महासचिव और आंध्र प्रदेश के विपक्षी नेता नारा लोकेश ने सोमवार को आरोप लगाया है कि राज्य सरकार द्वारा कोविड से हुई मौतों की वास्तविक संख्या छिपाई जा रही है, ताकि उन्हें मुआवजे का भुगतान न करना पड़े।

आंध्र प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के दौरान मरने वाले लोगों का आंकड़ा छुपा रही है, कुछ इस तरह का आरोप प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार पर विपक्ष लगा रहा है। राज्य की विपक्षी पार्टी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय महासचिव और आंध्र प्रदेश के विपक्षी नेता नारा लोकेश ने सोमवार को आरोप लगाया है कि राज्य सरकार द्वारा कोविड से हुई मौतों की वास्तविक संख्या छिपाई जा रही है, ताकि उन्हें मुआवजे का भुगतान न करना पड़े।
एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए लोकेश ने आरोप लगाया, हम शुरू से ही यह कहते आ रहे हैं कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार आने वाले समय में मुआवजों से मुंह मोड़ने के लिए मौतों के वास्तविक आंकड़े को छिपाएगी। हाल के आंकड़ों ने तो हमें चौंका दिया है।
टीडीपी के सेकेंड इन कमांड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मई में 1 लाख से अधिक मौतें हुई थीं, लेकिन कोविड से हुई मौतों का आंकड़ा केवल 2,938 ही दिखाया गया था। राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि महामारी की शुरूआत होने से लेकर रविवार तक महामारी की चपेट में आकर 11,940 लोगों की मौत हुई है।

Desk Team