दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल का नाम घोषित करने के बाद देहरादून शहर के बीचोंबीच एक रोडशो किया ।
प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हाल में अपने दूसरे दौरे में केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल और आप के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के साथ यहां शहर के व्यस्ततम घंटाघर चौक से लेकर दिलाराम चौक तक रोडशो किया ।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनावों से लेकर अब तक हुए सभी चुनावों में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपने उम्मीदवार उतारती रही है लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है ।
हांलांकि, जानकारों का कहना है कि इस बार आप के प्रयास काफी गंभीर लग रहे हैं और सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस दोनों की मौजूदगी के बीच उसने जनता के सामने तीसरा विकल्प पेश कर दिया है । उनका कहना है कि चुनावों में पार्टी की संभावनाएं बढाने के लिए उसने मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित कर दिया है ।
वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पिछले कुछ माह में कई बार उत्तराखंड आकर पार्टी कार्यकताओं से मिल चुके हैं वहीं केजरीवाल का भी पिछले दो माह में यह दूसरा दौरा है ।


Download Android App
Download iOS App



