पटना : यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्था को सम्मान नहीं देकर देश को गुमराह करने में जुटी है,राफेल मुद्दे पर फेल हुई। देश का विकास कांग्रेस की राजनीति में नहीं है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्तालाप कर श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में जो विकास हुआ वह कांग्रेस को पच नहीं रहा है। राफेल मुद्दे पर कांग्रेस ने झूठी इमारत खड़ा किया था। झूठ बोलने वाली मशीन की तरह काम कर देश को गुमराह करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर स वाल खड़ा किया है। वह संवैधानिक संस्था का सम्मान नहीं देती है। केवल अपने अनुकूल फैसले को सही मानती है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर अगर राहुल गांधी में नैतिकता है तो उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक सभा के सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस शासन में घोटाले का इतिहास रहा है। विपक्ष में बैठना कांग्रेस को स्वीकार नहीं। भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना से देश की रक्षा के लिए मुकाबला करती है वहीं राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस नेता पाकिस्तान जाते हैं और वहां के सेनाध्यक्ष से गले मिलते हैं।
भाजपा में पहले देश, पार्टी तब व्यक्ति होता है लेकिन कांग्रेस में ठीक उसका उल्टा है। पहले व्यक्ति, पार्टी तब देश होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को ताकत देने का काम किया है। अन्य देशों के शासक प्रधानमंत्री के शक्तिशाली कार्य से प्रेरणा ले रहे हैं। विदेशों में भारत का मान सम्मानन बढ़ा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 2014 के चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेशअ ध्यक्ष नित्यानंद राय, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, देवेश चन्द्र, सम्राट चौधरी, संजय सिंह टाईगर, मीडिया प्रभारी, राकेश सिंह, अशोक भटट, राजीव सिंह, नीतेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।