महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर मची तनातनी के बीच देवेंद्र फणनवीस और शिवसेना नेता दिवाकर रावते ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज भवन में मुलाकात की। मुलाकात के बाद दिवाकर रावते ने अपने बयान में कहा कि वह राज्यपाल महोदय से सिर्फ दिवाली पर भेंट करने पहुंचे थे।
वह 1993 से राज्यपाल से मिलने आ रहे हैं, इस मुलाकात में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने राज्यपाल कोश्यारी से अलग-अलग समय में मुलाकात की। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस-एनसीपी और इसके दूसरे सहयोगियों ने 117 सीटें हासिल कीं।

शिवसेना ने बीजेपी से 50 /50 फॉर्मूले पर लिखित में आश्वासन मांगा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवेसना के गठबंधन के बाद से राज्य में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बनाने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। शिवेसना ने अपने बयान में कहा था कि ढाई साल तक शिवेसना की तरफ से राज्य में मुख्यमंत्री रहे वहीं अगले ढाई साल तक बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का दावेदार होगा। इसके बाद से ये बहस काफी गर्म हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



