देवेंद्र फडणवीस को 15,000 के निजी मुचलके पर कोर्ट से मिली जमानत

Summary :

देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को 2014 के चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ लंबित 2 आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने को लेकर दायर मामले में नागपुर की एक कोर्ट में हुए।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को 2014 के चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ लंबित 2 आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने को लेकर दायर मामले में नागपुर की एक कोर्ट में हुए। कोर्ट ने उन्हें 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। 
मामला 2014 में चुनावी हलफनामे में फडणवीस द्वारा अपने खिलाफ कथित आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं देने से जुड़ा है। फडणवीस के खिलाफ की गई शिकायत में उन पर आपराधिक मामला चलाने की मांग की गई है। बीजेपी नेता को मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पी. एस. इंगले ने गुरुवार को कोर्ट में पेश होने का अंतिम मौका दिया था। 
कोर्ट में फडणवीस की पेशी के मद्देनजर मजिस्ट्रेट ने उन्हें 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। कोर्ट अधिवक्ता सतीश उके की याचिका पर सुनवाई कर रही है। मामले पर अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी। 

Desk Team