क्या अंकित सलूजा और दिलप्रीत सलूजा पुत्र गुरबचन सिंह भी भाजपा से ही जुड़े है?
भोपाल में दोनो “नर पिशाच” इंजेक्शन की कालाबाज़ारी में पकड़े गये।— digvijaya singh (@digvijaya_28) May 16, 2021
भोपाल की कोलार थाना पुलिस ने यहां के जे के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक मैनेजर आकाश दुबे समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है। एक सेवानिवृत पुलिस अधिकारी का पुत्र आकाश फरार है और तीन अन्य आरोपी अंकित सलूजा, दिलप्रीत सलूजा और आकर्ष सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया है। जे के अस्पताल से मुख्य आरोपी अन्य कर्मचारियों की मदद से इंजेक्शन में हेराफेरी कर जरुरतमंदों को रेमडेसिविर का इंजेक्शन 25 – 25 हजार रुपयों में बेचते थे। वास्तव में इस इंजेक्शन की अधिकतम कीमत तीन हजार रुपयों से कुछ अधिक है।पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन आरोपियों के खिलाफ भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



