ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक संगीत सोम भाषा की मर्यादा भूल गए। संगीत सोम ने ओवैसी के कागज नहीं दिखाएंगे वाले बयान पर विवादित टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, ‘मैं ओवैसी को यही कहना चाहता हूं, जूते खाकर भी कागज दिखाने पड़ेंगे। देश में रहना है तो देश के संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा। जो कागज सरकार मांगेगी, प्रशासन मांगेगा वो देना ही पड़ेगा। चाहे ये जो भी कह लें।’ बता दें की ओवैसी ने सीएए को लेकर केंद्र सरकार पर रविवार को हमला बोला था।
शाहीन बाग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर धरना प्रदर्शन करना उचित नही
एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कहा, जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कह लाएगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाऊंगा कि मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।
नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग में 15 से धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा की प्रदर्शनकारी सड़कों को अवरूद्ध और लोगों के लिए असुविधा पैदा नहीं कर सकते।


Download Android App
Download iOS App



