वारिस पठान का विवादित बयान,कहा-हम 15 करोड़ मुसलमान,100 करोड़ पर पड़ेंगे भारी

Summary :

पठान ने कहा, ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमनें, बस हमें साथ होकर चलना होगा। आजादी लेनी होगी और जो चीज़ मांगने से न मिले उसे छीनना पड़ेगा।

एआईएमआईएम के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता वारिस पठान ने एक विवादित बयान दिया है। पठान ने कहा, मुसलमानों की संख्या अभी 15 करोड़ है, लेकिन ये 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी हैं, अगर 15 करोड़ साथ में आ गए, तो सोच लो 100 करोड़ का क्या होगा? वारिस पठान ने यह बयान कर्नाटक के गुलबर्गा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया। 
उन्होंने कहा, ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमनें, बस हमें साथ होकर चलना होगा। आजादी लेनी होगी और जो चीज़ मांगने से न मिले उसे छीनना पड़ेगा। वे हमें कहते हैं कि हमने अपनी महिलाओं को सामने रखा है, अभी तो केवल शेरनी बाहर आई है और आप पहले से ही पसीना बहा रहे हैं। 

राम मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष की नियुक्ति पर ओवैसी का तंज, कहा- ये है न्यू इंडिया

आप समझ सकते हैं कि अगर हम सब एक साथ आए तो क्या होगा। 15 करोड़ हैं मगर 100 के ऊपर भारी हैं, ये याद रख लेना। उन्‍होंने आगे कहा, ‘हिंदुओं को हिलाना है न, मोदी-अमित शाह की तख्त को गिराना है न? तो आवाज ऐसी बनानी है कि यहां से निकले और सीधे दिल्ली के अंदर गिरे।’ ये पहली बार नहीं है जब एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो।
 

Desk Team